योग जैसी प्राचीन पद्धति से दूर रहकर शरीर में बीमारियां पाल रहे इंसान – सोनी

– सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में योग कक्षा सुबह पांच से सात बजे तथा सांय चार से छह: बजे तक

वैन (भिवानी – हरियाणा ब्यूरो) :: स्थानीय हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में सिद्ध बाबा शंकरगिरी धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। ये योग कक्षाएं जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय श्री महंत अशोक गिरी के सान्निध्य में सुबह पांच बजे से सात बजे तक तथा सांय चार से छह: बजे तक आयोजित की जाती हैं। इन कक्षाओं में योगाचार्य मनोज सोनी द्वारा साधकों को योग के गुर बताए जाते हैं। योग के बारे में जानकारी देते हुए योगाचार्य मनोज सोनी ने बताया कि योग हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रखता है। हमें नियमित योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग जैसी पद्धति से दूर रहकर हम अनेक बीमारियों को शरीर में पाल रहे हैं। अपने शरीर को आज हम अनेक प्रकार की दवाईयों का शिकार बना रहे हैं। जबकि पहले समय में किसी प्रकार की दवाईयां भी नहीं होती थी, लोग इस प्रकार की योग साधना से ही शरीर को स्वस्थ रखते थे। देश को योग के चलते ही विश्वगुरू माना जाता है और इसी के चलते 21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग युवाओं व बुजुर्गो के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी अत्यंक लाभकारी साबित होता है। क्योंकि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में योग अहम भूमिका निभाता है। वही इस मौके पर अशोक गिरी महाराज ने कहा कि हमारी संस्कृति 5 हजार साल पुरानी है तथा योग प्राचीन पद्धति है, जिसका जन्म भारत में ही हुआ। उन्होंने कहा कि जब भी इंसान के शरीर में कोई बीमारी होती है तो वह चिड़चिड़ापन महसूस करता है, जिसका ईलाज सिर्फ योग है। उन्होंने कहा कि योग ना केवल शरीर के विकास के लिए, बल्कि शरीर को ठीक रखने, निरोग रखने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर बलजीत, दर्शना, ईशा, आदित्य, अमित, सोनू, दर्शना, महेश, प्रियंका, प्रिया, पुष्पा, उर्मिला, सरोज, संजय, राजू, ऊषा, हिमांशु, जयभगवान, केशव, कृष्ण सैनी, महेश, मनीष, मंजू, मनोज यादव, माया, मुकेश, प्रवीण, प्रियंका, प्रिया, पुष्पा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Source :: vannewsagency

CATEGORIES

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )